Search

 
 
 

राष्ट्रपति का देवघर दौरा: मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दिए निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं. उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता
 

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं. उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर बल देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने अबाधित विद्युत व्यवस्था पर जोर देते हुए राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करने पर बल दिया.


डीजीपी ने दी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी


डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार आइपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे. इसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे.

ये दिए गए निर्देश


- पब्लिक एड्रेस सिस्टम: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी होगी.
- मंच की व्यवस्था: संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
- एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था: संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही