मतदानकर्मियों का द्वितीय चरण का चुनाव प्रशिक्षण प्रारंभ Medininagar: एमकेडीएवी और गिरिवर+2 उच्च विद्यालय में मतदानकर्मियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शनिवार से प्रारंभ हो गया. प्रशिक्षण के पहले दिन डीएवी में 2114 पीठासीन पदाधिकारी और गिरिवर स्कूल में 560 द्वितीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. एक सौ प्रशिक्षकों ने मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया. इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी मतदान दल के भरोसेमंद कप्तान होते हैं. इसलिए उन्हें सर्वाधिक दक्ष व सजग होना आवश्यक है. दायित्व निर्वहन एवं समन्वय के भरोसे पर खरा उतरने के लिए उन्हें प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-administrations-ultimatum-deposit-weapons-within-24-hours-otherwise-license-will-be-cancelled/">रांची
जिला प्रशासन का अल्टीमेटमः 24 घंटे के अंदर जमा करें हथियार, नहीं तो लाइसेंस होगा कैंसिल
: डीसी ने दिया आदेश, दो अपराधियों को लगानी होगी हाजिरी [wpse_comments_template]
जिला प्रशासन का अल्टीमेटमः 24 घंटे के अंदर जमा करें हथियार, नहीं तो लाइसेंस होगा कैंसिल
ईवीएम संचालन का अभ्यास कराया गया
डीएवी में प्रशिक्षण का अनुसमर्थन जिला प्रशिक्षक परशुराम तिवारी व अमरेन्द्र पाठक जबकि गिरिवर स्कूल में रामानुज प्रसाद व अशोक सिंह के द्वारा किया गया. प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया व प्रपत्रों के बारे में बिंदुवार जानकारी दी. ईवीएम संचालन का अभ्यास कराया गया. इस मौके पर सदर एलआरडीसी प्यारेलाल, छतरपुर एलआरडीसी विजय कुमार केरकेट्टा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, परियोजना पदाधिकारी उपेन्द्र राम, सहायक परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा अनुश्रवण किया गया. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-gave-orders-two-criminals-will-have-to-mark-their-attendance/">रामगढ़: डीसी ने दिया आदेश, दो अपराधियों को लगानी होगी हाजिरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment