Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर के बाजार में ड्राइ फ्रूट की कीमतों में 100 से 300 रुपए तक की बढ़ोतरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद बढ़े सियासी घमासान का असर जमशेदपुर के ड्राइ फ्रूट मार्केट पर देखने को मिल रहा है. मुन्नक्का, काली किशमिश, अंजीर आदि का निर्यात अब तक अफगानिस्तान से ही होता आया है. लेकिन कुछ दिनों से निर्यात बंद होने के कारण इन अफगानी ड्राइ फ्रूट की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. साकची में ड्राइ फ्रूट की होल सेल दुकान लगाने वाले मोहम्मद शमीम बताते हैं कि अफगानिस्तान से आने वाले ड्राइ फ्रूट की कीमतों में इजाफा हुआ है. कीमतें करीब 100 से 300 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गई हैं. अफगानिस्तान से अभी ड्राइ फ्रूट का निर्यात नहीं हो पा रहा है, इसलिए कीमतें बढ़ी हैं. ऐसे में ग्राहक बढ़ी कीमत के साथ ड्राइ फ्रूट खरीदने को तैयार नहीं हो रहें है.

ड्राइ फ्रूट की कीमत बढ़ने से घटी बिक्री

सकची ड्राइ फ्रूट मार्केट में ही अपनी दुकान लगाने वाले बलदेव सिंह कहते हैं कि लोगों को लग रहा है कि हर किस्म के ड्राइ फ्रूट के दाम में इजाफा हुआ है, इसलिए ग्राहकों की भीड़ दुकान नहीं आ रही है. लॉकडाउन में भी बिक्री इतनी प्रभावित नहीं हुई थी जितनी अब हो रही है. जिन ड्राइ फ्रूट्स का निर्यात केवल अफगानिस्तान से होता था, दाम बस उन्हीं के अधिक बढ़े हैं. अन्य सामानों पर बस हल्का इजाफा हुआ है. दुकान में भीड़ न हो पाने की वजह से अभी हमारी हालत बहुत खराब है. उम्मीद कर रहें हैं कि आने वाले कुछ महीनों में निर्यात शुरू होने पर कीमतें भी घटेंगी. https://www.youtube.com/watch?v=yE5RWDLuRd4

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही