Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत बढ़ी, राहुल मोदी सरकार पर बरसे, कहा, ईंधन के दाम पर लगा लॉकडाउन हट गया

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : ईंधन के दाम पर लगा लॉकडाउन हट गया है. सरकार कीमतों का लगातार विकास करेगी. राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आज मोदी सरकार पर तंज कसा है. उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आज मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों पर लगा लॉकडाउन’ हट गया है. अब सरकार लगातार कीमतों का विकास करेगी. महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वह कहेंगे कि थाली बजाओ.  इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-violence-erupts-after-killing-of-tmc-leader-in-birbhum-district-bjp-supporters-houses-burnt-10-burnt-alive/">पश्चिम

बंगाल : बीरभूम जिले में टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, भाजपा समर्थकों के घर फूंके गये, 10 जिंदा जले

महा महंगाई, भाजपा लाईः रणदीप सुरजेवाला

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘महा-महंगाई, भाजपा लाई! अब गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ा. गैस सिलेंडर-दिल्ली व मुंबई में 949.50 रुपये, लखनऊ में 987.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये.’ उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘लोग कह रहे हैं, कोई लौटा दे वो सच्चे-सस्ते दिन, नहीं चाहिए (नरेंद्र) मोदी जी के अच्छे दिन. सुरजेवाला ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भाजपा की जीत के साथ मोदी जी के महंगे दिन वापस आ गये हैं. भाजपा को जीत का आराम मिलते ही फिर महंगाई ने जनता का जीना हराम कर दिया है. उत्तर प्रदेश में अमित शाह जी ने कहा था कि चुनाव जिताओ और होली पर मुफ़्त गैस सिलेंडर पाओ. मुफ्त तो दिये नहीं, अब महंगे दे रहे हैं.’  इसे भी पढ़ें :  अखिलेश">https://lagatar.in/akhilesh-will-do-politics-of-up-not-for-delhi-left-azamgarh-lok-sabha-seat-azam-khan-also-left-mp-post-will-remain-mla/">अखिलेश

दिल्ली की नहीं, यूपी की राजनीति करेंगे, आजमगढ़ लोकसभा सीट छोड़ी, आजम खान ने भी सांसदी छोड़ी, विधायक रहेंगे

80 पैसे बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई. वहीं घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं. मूल्य वृद्धि के बाद, दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 95.41 रुपये थी, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 87.47 रुपये हो गयी है. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में बिना सब्सिडी वाले, 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 949.50 रुपये कर दी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही