Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में बालू की कीमत बढ़ी

Advertisement
Advertisement
Jamtara: पर्वत विहार में शनिवार को जिला ट्रैक्टर एसोसिएशन की बैठक जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन जिला सचिव पिंटु रवानी ने किया. बैठक में शहर के दर्जनों ट्रैक्टर मालिकों ने भाग लिया. बैठक में एसोसिएशन की ओर से निर्णय लिया गया कि जामताड़ा शहरी क्षेत्र (नगर पंचायत) में अब 1500 रुपये प्रति ट्रैक्टर बालू बिक्री की जाएगी. क्योंकि आये दिन डीजल व चालान का रेट बढ़ गया है. कम दर पर बालू बेचने से ट्रैक्टर मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी ट्रैक्टर मालिक बिना चालान का बालू उठाव नहीं करे. सभी को चालान लेकर बालू उठाने को कहा. इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से जिला प्रशासन से बोधबांध, बोड़डंगाल अजय नदी घाट की नीलामी करने की मांग की गई. मौके पर अबुल अंसारी , अनुप दास, सुभाष सिंह, दिनेश यादव, अजय पांडेय, टिंकू सिन्हा, भागीरथ मंडल, पवन मांझी, सरफराज अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/167-found-infected-in-dhanbad-190-patients-discharged/">धनबाद

में 167 संक्रमित मिले, 190 मरीज डिस्चार्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही