Search

 
 
 

बोकारो थर्मल के एफटीजी प्लांट का प्रधानमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

 
Bokaro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल में 470 करोड़ की लागत से बने एफजीटी प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस अवसर पर बोकारो थर्मल ताप विधुत केंद्र परिसर में सांकेतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कोलकाता मुख्यालय से आए कार्यपालक निदेशक (ईंधन) तरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. डीवीसी की फिल्म भी दिखाई गई. सीजीएम सह परियोजना प्रमुख आनंद मोहन ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए एफजीटी प्लांट की उपयोगिता महत्वपूर्ण है. इसी को ध्यान में रख यहां डीवीसी ने प्लांट का निर्माण कराया है. कार्यपालक निदेशक तरुण कुमार ने कहा कि डीवीसी के लिए यह गौरवशाली क्षण है. संस्थान स्वच्छ ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध है. वरीय प्रबंधक राजीव रंजन ने एफजीटी प्लांट के संबंध में जानकारी दी. कहा कि यह एफजीटी प्लांट नया कांसेप्ट है. सल्फर जब निकलता है तो ऑक्सीजन को रिएक्ट करता है. इसलिए इसे डीसल्फराइजेशन किया जाता है. प्लांट का निर्माण होने से अब सल्फर जैसे घातक प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-illegal-liquor-distillery-busted-in-nawadih-50-liters-of-mahua-liquor-and-810-liters-of-spirit-seized-2-news-including/">बोकारो

: नावाडीह में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़, 50 लीटर महुआ शराब व 810 लीटर स्प्रिट जब्त समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही