Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री ने गिरिडीह के मोहलीचुआं में 100 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement

झारखंड के 7 जिलों में 9 अस्पतालों का ऑनलाइन शिलान्यास

Giridih : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम मोहलीचुआं में 100 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण 3.4 एकड़ जमीन पर किया जाएगा. क्रिटिकल केयर अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया की हॉस्पिटल के निर्माण पर 52 करोड़ रुपए लागत आएगी. प्रधानमंत्री ने राजकोट से झारखंड के 7 जिलों में कुल 9 चिकित्सा संस्थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इधर, सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा, पूर्व विधायक निर्भय साहाबादी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता चुन्नूकांत व विनय सिंह ने सामूहिक रूप से दीप जलकर प्रतिकात्मक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की. समारोह को संबोधित करते हुए निर्भय साहाबादी ने कहा कि यह अस्पताल प्रधानमंत्री की गिरिडीह के लोगों के लिए अनुपम भेट है. इसका निर्माण पूरा होने पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में गिरिडीह नई उंचाइयां छूएगा. शिलान्यास समारोह में गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी आमंत्रित थे. वह कार्यक्रम स्थल पर आए और कुछ मिनट बाद ही चले गए. दरअसल, यह कार्यक्रम सरकारी न रहकर भाजपा का बनकर रह गया था. संभवत: विधायक को यह रास नहीं आया. मामले में विधायक से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. वहीं, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं आए. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-handed-over-approval-letter-of-abua-awas-to-24532-beneficiaries-of-sahibganj-pakur-and-godda/">सीएम

ने साहिबगंज, पाकुड़ व गोड्डा के 24532 लाभुकों को सौंपा अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही