Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी  बिश्केक पहुंचे, भारतीय लोगों से मिले, SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

International News :   इससे पहले कल रविवार को उज्बेकिस्तान के  राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ओली दाराजली दोस्लिक से सम्मानित किया. उज्बेक भाषा के इस शब्द का मतलब है उच्च स्तरीय मित्रता.  यह पीएम मोदी को मिलने वाला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
 
प्रधानमंत्री मोदी  बिश्केक पहुंचे

International News : प्रधानमंत्री मोदी रविवार देर रात उज्बेकिस्तान से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे. एयरपोर्ट पर कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के चेयरमैन कासिमालिएव आदिलबेक अलेशोविच ने पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी के सम्मान में एयरपोर्ट पर पारंपरिक किर्गिज नृत्य का आयोजन किया गया.

 

 

पीएम ने बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. पीएम भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले. बता दें कि पीएम मोदी राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर किर्गिस्तान दौरे पर हैं.

 

पीएम मोदी किर्गिस्तान में मोदी वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं. बिश्केक में शिखर सम्मेलन का आयोजन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हो रहा है. यह  26वां SCO शिखर सम्मेलन है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी यगां छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में  शामिल होंगे. 

 

इससे पहले कल रविवार को उज्बेकिस्तान के  राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ओली दाराजली दोस्लिक से सम्मानित किया. उज्बेक भाषा के इस शब्द का मतलब है उच्च स्तरीय मित्रता.  यह पीएम मोदी को मिलने वाला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही