Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा शांति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, अमेरिका ने गिराया था परमाणु बम

Hiroshima : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 1945 में द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में जापान के हिरोशिमा शहर में हुए परमाणु हमले में मारे गये लोगों की याद में बनाये गये हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय में पुष्पांजलि अर्पित की. मोदी जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की यात्रा पर हैं. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी ने जी7 के अन्य नेताओं के साथ संग्रहालय का दौरा किया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 प्रधानमंत्री मोदी ने संग्रहालय की आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर  किये

उन्होंने संग्रहालय की आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किये. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, आज रविवार सुबह हिरोशिमा में शांति स्मारक संग्रहालय और हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क गया. स्मारक पर अन्य विश्व नेताओं ने भी अमेरिका के परमाणु हमले में मारे गये लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की. याद करें कि अमेरिका ने छह अगस्त 1945 को हिरोशिमा में दुनिया का पहला परमाणु हमला किया था, जिसमें यह शहर तबाह हो गया था और लगभग 1,40,000 लोगों की मौत हो गयी थी.

विश्व नेताओं की एक सामूहिक तस्वीर भी ट्वीट की गयी 

मोदी के स्मारक स्थल स्थित संग्रहालय के दौरे की तस्वीरें ट्वीट करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, हिरोशिमा के पीड़ितों की याद में श्रद्धांजलि. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति स्मारक संग्रहालय का दौरा कर अपने दिन की शुरुआत की, जहां उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन किया और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किये. मंत्रालय ने जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे विश्व नेताओं की एक सामूहिक तस्वीर भी ट्वीट की. उसने कहा, नेताओं ने भी हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की. इस संग्रहालय में हमले में मारे गये लोगों के सामान, तस्वीरें और अन्य सामग्री रखी गयी हैं, जो हिरोशिमा पर अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराये जाने की विभीषिका दर्शाती हैं. जी7 देशों में जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, इटली और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही