Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी असम पहुंचे, गुवाहाटी में झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में शामिल हुए

 
Guwahati : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार शाम गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ. उनके साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी असम के दो दिवसीय दौरे के तहत गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. सीएम हिमंत विश्व शर्मा, कैबिनेट मंत्रियों सहि राज्य सरकार के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर श्री मोदी का स्वागत किया. पीएम का स्वागत पारंपरिक गमोसा (गमछा) से किया गया. उसके बाद वे सरुसजाई स्टेडियम क लिए रवाना हुआ. रास्ते में विभिन्न जनजातियों और समुदायों के कलाकार उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे.

 लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी का असम में स्वागत करना सौभाग्य और सम्मान की बात 

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का असम में स्वागत करना सौभाग्य और सम्मान की बात है.प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण हमें विकसित असम बनाने के हमारे प्रयास के लिए प्रेरित करता है. एक अन्य पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री झुमोर बिनंदिनी में भाग लेने के लिए सरुसजाई जा रहे हैं. बोरझार में लोगों ने हवाई अड्डे से निकलते समय उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री एक विशेष वाहन से स्टेडियम के अंदर जायेंगे और कलाकारों और दर्शकों का अभिवादन करेंगे. कहा कि प्रधानमंत्री शहर के खानापारा इलाके में वेटनरी कॉलेज के मैदान में दो दीर्घाओं में आयोजित प्रदर्शनियों का उद्घाटन करने करेंगे. इसके बाद एडवांटेज असम 2.0 इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट समिट में शामिल होंगे. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही