Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील पहुंचे, जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

 
Rio de Janeiro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी कर ली. आज सोमवार को वे ब्राजील पहुंच गये. पीएम मोदी यहां जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. ब्राजील पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया. जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में उतर गया. मैं शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं के साथ सार्थक बातचीत के लिए उत्सुक हूं.

विदेश मंत्रालय ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीरें साझा की

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आद ब्राजील पहुंचे हैं. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के जीवंत शहर रियो डी जनेरियो में पहुंचे. विदेश मंत्रालय ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत की तस्वीरें भी साझा की हैं.

पीएम मोदी  ट्रोइका के सदस्य के रूप में  जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

खबरों के अनुसार पीएम मोदी ब्राजील में ट्रोइका के सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत जी20 ट्रोइका का हिस्सा है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी दो दिन यानि 18-19 नवंबर को रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस क्रम में पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 -21 नवंबर तक गुयाना की यात्रा करेंगे. बता दें कि पिछले 50 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की यह पहली यात्रा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही