Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने जांबाज कैप्टन स्मित मछार से बात की, साहस की प्रशंसा की

National News :   प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ़ करते हुए  उनके जल्द ठीक होने की कामना की. पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की सूझ-बूझ और अदम्य साहस की  प्रशंसा की. इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के माता-पिता और पत्नी से भी फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया था.
 
कैप्टन स्मित मछार से बात करते पीएम मोदी

National News :  प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुक्रवार को भारत के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मछार से बात की. खबर है कि कैप्टन स्मित ने विमान हाइजेक करने की कोशिश में उन पर हुए हमले की घटना के दौरान उन्हें हिम्मत कैसे मिली, इस बारे में बताया. 

 

 

प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ़ करते हुए  उनके जल्द ठीक होने की कामना की. पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की सूझ-बूझ और अदम्य साहस की प्रशंसा की. बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गये और कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल है. 

 

स्मित मछार ने पीएम मोदी से कहा कि वे उनके सबसे बड़े आदर्श हैं. बता दें कि  इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के माता-पिता और पत्नी से  फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया था. 

 


बता दें कि बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान (FZ1073) के दौरान  को-पायलट) ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया था.

 

 

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू और यात्रियों को हमलावर को काबू करने में मदद मिली. विमान में  174 लोग (यात्री और क्रू मेंबर) सवार थे, उनकी जान बच गयी.

 

 

हमले के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया.  कैप्टन स्मित मछार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही