Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने कन्याकुमारी में तीसरे दिन ध्यान साधना शुरू की

 
 Kanyakumari :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के समय सूर्य अर्घ्य देने के बाद शनिवार को तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सूर्य अर्घ्य आध्यात्मिक अभ्यास से जुड़ी एक परंपरा है, जिसमें भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उन्हें नमन किया जाता है.           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने एक लोटे से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित किया

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक लोटे से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित किया और माला जपी. उन्होंने बताया कि मोदी भगवा वस्त्र पहने हुए थे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. वह अपने हाथों में जाप माला’ लेकर मंडपम के चारों ओर चक्कर लगाते दिखे. कन्याकुमारी सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए मशहूर है और मेमोरियल तट के पास एक छोटे-से टापू पर स्थित है. प्रधानमंत्री ने 30 मई की शाम को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरू की थी और उनके शनिवार शाम तक ध्यान करने की संभावना है. [wpse_comments_template]   TAKE
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही