Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी का नासिक में रोड शो, रामकुंड व कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की

Advertisement
Advertisement
Nashik :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं. नासिक में आज पीएम 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. फिर प्रदेश में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इससे पहले नरेंद्र मोदी ने नासिक में लगभग 35 मिनट का रोड शो किया. रोड शो होटल मिर्ची चौक से शुरू हुआ और दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद संत जनार्दन स्वामी महाराज चौक पर समाप्त हुआ. पीएम के साथ सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. रोड शो वाले मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने पीएम का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान अनेक कलाकारों और आदिवासियों ने प्रस्तुतियां दी. ‘नासिक ढोल’ सहित कई विशेष समूहों  ने भी कार्यक्रम पेश किये.

भगवान राम के प्रख्यात मंदिर कालाराम मंदिर में भी पूजा अर्चना की

रोड शो के बाद मोदी गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें नासिक पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पारंपरिक ‘पगड़ी’ भेंट की. प्रधानमंत्री ने वहां जल पूजन और आरती की. उन्होंने अखिल भारतीय स्वामी समर्थ गुरुकुल पीठ के प्रमुख अन्नासाहेब मोरे, नासिक स्थित कैलास मठ के स्वामी संविदानंद सरस्वती और भाजपा के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के तुषार भोसले से मुलाकात की. इसके बाद पीएम ने भगवान राम के प्रख्यात मंदिर कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की. कालाराम मंदिर में पीएम ने वाद्य यंत्र भी बजाया. यह मंदिर दो मार्च 1930 को बी आर आंबेडकर द्वारा मंदिर में दलितों के प्रवेश की मांग को लेकर शुरू किये गये विरोध प्रदर्शन के लिए भी जाना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही