Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी का केरल दौरा 24 से, जान को खतरा, भाजपा को मिला पत्र, हड़कंप मचा

Thiruvanthapurm : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे को लेकर केरल में हाई अलर्ट है. प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि आयेंगे. यहां रोड शो करेंगे. जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के युवम-23 कार्यक्रम के लिए 50,000 से अधिक ने पंजीकरण कराया है. सुरेंद्रन के अनुसार पीएम मोदी के रोड शो में लगभग 50,000 भाजपा सदस्य शामिल होंगे. साथ ही वे युवाओं की एक सभा(युवम-23 कार्यक्रम) को संबोधित करेंगे. चर्चों के प्रमुखों से भी मिलेंगे. लेकिन इसी बीच आयी एक खबर से हड़कंप मच गया है.     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खतरे से संबंधित पत्र की खबर आते ही केरल में हड़कंप

खबरों के अनुसार भाजपा की केरल इकाई को एक पत्र मिला है. इसमें पीएम मोदी के राज्य के दो दिवसीय दौरे के क्रम में उनकी जान को खतरा बताया गया है. केरल स्थित भाजपा मुख्यालय में 17 अप्रैल को यह पत्र मिला था. पत्र केरल पुलिस को सौंप दिया गया है. एनार्कुलम निवासी जोसेफ जॉनी के नाम से यह पत्र आया था. लेकिन पुलिस की पूछताछ में जॉनी ने कोई भी ऐसा पत्र भेजने से इनकार किया है. पीएम की जान के खतरे से संबंधित पत्र की खबर आते ही केरल में हड़कंप मच गया. राज्य पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रहा है.

वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

कोच्चि में रात गुजारने के बाद 25 अप्रैल को केरल की राजधानी में केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे. सेंट्रल स्टेडियम पीएम वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और दोपहर में जनसभा करेंगे. इसके बाद गुजरात चले जायेंगे

रिपोर्ट लीक होने से सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आयी

केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन के अनुसार केरल पुलिस के शीर्ष खुफिया अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले सुरक्षा उपायों पर तैया 49 पन्नों की रिपोर्ट लीक होने से सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आयी है. रिपोर्ट में सभी सुरक्षा उपायों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों की भूमिका का विवरण है. खुफिया रिपोर्ट में राज्य में आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी ताकतों की उपस्थिति का उल्लेख किया गया है, जो चौंकाने वाला है. खबर है कि जब रिपोर्ट लीक हो गयी है तो एक नयी योजना पर मंथन किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही