Search

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है. फिजी के पीएम सितिवेनी राबुका ने पीएम को इस सम्मान से नवाजा. नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया. दुनिया में अब तक सिर्फ कुछ ही लोगों को यह सम्मान दिया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इस सम्मान की जानकारी दी गयी. ‘‘भारत के लिए बड़े सम्मान की बात। मोदी को फिजी के प्रधानमंत्री ने फिजी के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। उन्हें उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया".  

पापुआ न्यू गिनी ने भी किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-333.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
बता दें कि पीएम मोदी रविवार को जापान में जी-7 और क्वाड बैठकों में शामिल होने के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे. जहां हवाई अड्डे पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने नरेंद्र मोदी का पैर छूकर स्वागत किया. फीजी के बाद पापुआ न्यू गिनी के शीर्ष नेतृत्व ने भी पीएम मोदी को सम्मानित किया. दुनिया के कई देशों में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके पीएम मोदी को इन दोनों देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि, ‘‘फिजी के प्रधानमंत्री राबुका से मिलकर खुशी हुई. हमने विभिन्न विषयों पर अच्छी बातचीत की. भारत और फिजी के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं. हम आगामी वर्षों में इन्हें और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administrations-major-action-in-gudabandha-35-haiva-sand-seized-from-illegal-stock-point/">जमशेदपुर

: गुड़ाबांधा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्टॉक प्वाइंट से 35 हाइवा बालू जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp