Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3,000 छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे

Advertisement
Advertisement
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को परीक्षा पे चर्चा करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, मैं परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीकों पर सामूहिक रूप से रणनीति बनाने के लिए परीक्षा योद्धाओं की सबसे यादगार सभा परीक्षा पे चर्चा का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं, आइए उन परीक्षा निराशाओं को अवसरों की खिड़की में बदल दें.                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम 29 जनवरी को भारत मंडपम में टाउन-हॉल फॉर्मेट में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में लगभग 3,000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे.

2.26 करोड़ पंजीकरण दर्ज किये गये

खबरों के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के सौ छात्र पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. परीक्षा पे चर्चा के इस 7वें संस्करण में सरकारी पोर्टल पर 2.26 करोड़ पंजीकरण दर्ज किये जाने की सूचना है. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यह देशभर में छात्रों के बीच परीक्षा पे चर्चा के व्यापक उत्साह को दर्शा रहा है. य़ह भी खबर है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक और कला उत्सव के विजेताओं को कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही