Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी आज शाम चार बजे देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’, बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी स्क्रीनिंग

LagatarDesk :  मिर्जापुर फेम विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’  सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 28.25 करोड़ की कमाई कर ली है.दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. इस बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे. पीएम आज शाम चार बजे बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म देखेंगे. बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ गुजरात के चर्चित गोधरा कांड पर आधारित है. https://twitter.com/PTI_News/status/1863467981592051714

पीएम ने की थी फिल्म की तारीफ 

बता दें कि पीएम मोदी ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ भी की है. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि बिल्कुल सही. यह अच्छी बात है कि अब सच सामने आ रहा है और वह भी ऐसे कि आम लोग भी इसे देख सकें. एक फेक नैरेटिव महज कुछ समय के लिए ही रहती है. अंत में  फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही