Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री शुक्रवार को धनबाद आएंगे, वायुसेना के चॉपर ने किया रिहर्सल

Advertisement
Advertisement

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसपीजी की टीम ने लिया जायजा

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद धनबाद आएंगे. सिंदरी और बरवाअड्डा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ग्रामीण एसपी, एसडीएम समेत कई पदाधिकारियों ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया. वहीं, एसपीजी की टीम धनबाद पहुंच गई है. टीम में शामिल अधिकारियों ने भी तैयारियों का जायजा लिया. पीएम के सभा स्थल के आसपास एसपीजी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. आसपास के इलाके के ऊंचे भवनों व मकानों का भी एसपीजी टीम ने निरीक्षण किया है. वहां भी पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. इस बीच बरवाअड्डा स्थित सभा स्थल पर बुधवार की दोपहर वायुसेना के चॉपर ने लैंडिंग का रिहर्सल किया. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी सिंदरी में हर्ल कारखाना का उद्घाटन करने के बाद इसी हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के इस हेलीकॉप्टर के अलावा दो अन्य चॉपर भी रहेंगे. रिहर्सल कर दोनों कार्यक्रम स्थल की दूरी और समय का आकलन किया गया.

यातायात व्यवस्था में बदलाव, रूट चार्ट जारी

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. बुधवार को इसका रूट चार्ट तैयार किया है. तहत मेमको मोड़ से निरंकारी चौक तक वाहनों की इंट्री सुबह से ही बंद रहेगी. धनबाद बस स्टैंड से होकर चलने वाली रांची, बोकारो और जमशेदपुर की बसें बारामुड़ी से खुलेंगी. तीनों जगहों से खुलनेवाली बसें भी बारामुड़ी तक ही आएंगी. यात्रियों को वहीं पर चढ़ना और उतरना होगा. बारामुड़ी में अस्थायी पड़ाव बनाया जा रहा है. बोकारो से धनबाद के लिए खुलनेवाली बसें भी बारामुड़ी आकर रुकेंगी. बरवाअड्डा से शहर में प्रवेश के लिए बसों को निरंकारी चौक, विनोद बिहारी चौक, पालिटेक्निक रोड होते हुए आना पड़ेगा. पीएम की सभा में पहुंचने वाले वाहनों के लिए आधा दर्जन स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है. किसान चौक, कुर्मीडीह मोड़, मेमको मोड़ आदि स्थानों पर बसें खड़ी की जाएंगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/passengers-leg-cut-off-by-train-at-dhanbad-station-serious/">

धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से यात्री का पैर कटा, गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही