Search

 
 
 

प्रधानमंत्री कल धनबाद आएंगे, सिंदरी में हर्ल कारखाना का करेंगे उद्घाटन

 

बरवाअड्डा में जनसभा को करेंगे संबोधित, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद आएंगे. वह सिंदरी में 8939 करोड़ रुपए की लागत से बने हर्ल खाद कारखाना समेत सात योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद बरवाअड्डा हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. जिला प्रशासन, एसपीजी के साथ भाजपा ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. पीएम के दौरे को लेकर राज्य के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी, आईजी, डीआईजी तक चौकस हैं. दूसरे जिले से आए करीब 8000 पुलिस बल के जवान जिले के चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं, जिसमे 12 एसपी, 58 डीएसपी व इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही शामिल हैं. पूरे शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ-साथ कई रूट पर वाहनों की नो एंट्री लगा दी गई है. पीएम की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है.

भाजपा नेताओं ने भी कसी कमर

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं में ज्यादा उत्सुकता देखी जा रही है. पूरे शहर में प्रत्येक पोल पर भाजपा नेताओं के होर्डिंग लगाए गए हैं. इसके साथ ही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सभी अखबारों में हैंड बिल डलवाकर बंटवाएं हैं, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से पीएम कार्यक्रम में जुटने की अपील की गई है. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ लेकर कार्यक्रम स्थल आने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scammers-stole-rs-4-lakh-on-the-pretext-of-mobile-falling-from-car//">धनबाद

: कार से मोबिल गिरने का झांसा देकर उचक्कों ने उड़ाए 4 लाख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही