Search

 
 
 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक का मामला :भाजपाइयों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, निकाला मशाल जुलूस

 
Medininagar (Palamu) :  पंजाब के भटिडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध में गुरूवार को यहां भाजपाइयों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया . स्थानीय गीता भवन से निकाले गए मशाल जुलूस में भाजपाई कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. भाजपा नेताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है. भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष विजयनंद पाठक ने कहा कि पंजाब सरकार को इस गंभीर चूक के लिए जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस को पीएम की रैली में शामिल होने से रोकने के लिए निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bjp-burnt-effigy-of-punjab-chief-minister/">बेरमो

: भाजपा  ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

पंजाब में अराजकता का माहौल

नगर निगम के उपमहापौर मंगल सिंह ने कहा कि पंजाब में अराजकता का माहौल व्याप्त है. पुलिस महानिदेशक ने फिरोजपुर सड़क मार्ग से यात्रा करने की स्वीकृति दी थी. बावजूद इस तरह की परिस्थितियां उत्पन्न की गयी. सरकार की सहमति व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की संलिप्त्ता के बिना कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री के काफिले के नजदीक आने का साहस नहीं कर सकता. परशुराम ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक में कांग्रेस के षड्यंत्र के लिए पंजाब की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी. मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखें. विरोध प्रदर्शन में दुर्गा जौहरी, उदय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष, अरविद गुप्ता, अरविद सिंह सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, अमित तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, लवली गुप्ता, सीटू गुप्ता, मंजू गुप्ता, मीणा गुप्ता, प्रदेश मंत्री लुड्डू खान, जितेंद्र तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, मनदीप प्रजापति, रीना किशोर, छोटू सिन्हा, सुनील पांडे, आनंद सिंह, जय दुबे, विपुल गुप्ता, अजय सिंह, रेखा गुप्ता, सुचित्रा अग्रवाल, दीपक सिंह, मनोहर कुमार लाली, निलेश चंद्रा, विक्रांत सिघानिया, शिव शंकर मिश्र, मनीष भिवानिया, पंकज शर्मा, विकास सिंह, अनिमेष सिंह, अनूप गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]            
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही