Keredari : केरेडारी के गर्रीकला में गुरुवार को पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया हित नारायण साव और संचालन बीएफटी राजीव कुमार ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 30 जून तक प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करें. निर्धारित समय पर आवास पूर्ण नहीं होने पर लाभुक को कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. इसके लिए प्रखंड कार्यालय से अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. कार्यक्रम में महेन्द्र महतो, परमेश्वर महतो, प्रदीप राम, संदीप कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार गिरि समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/8-officials-of-jharkhand-administrative-service-transferred-know-who-went-where/">झारखंड
प्रशासनिक सेवा के 8 पदाधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गए [wpse_comments_template]
केरेडारी के गर्रीकला में मनाया गया प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस

Leave a Comment