Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंका पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन

Ranka (Garhwa): उप विकास आयुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार रंका कला पंचायत सचिवालय में डीआरडीए के सहायक तकनीकी पदाधिकारी कमलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक दिवस का आयोजन किया गया. कमलेश कुमार ने उपस्थित सभी लाभुकों से कहा कि आप सभी अपने लंबित आवासों को पूर्ण कराने के लिए 10 मई से 30 जून 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को लाभुक दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान आप अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर लें. इसमें किसी तरह की परेशानी हो तो विभागीय कर्मी आपकी सहायता करेंगे. इसे पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-illegally-operated-clinics-and-fake-doctors-are-no-longer-well/">गढ़वा

: अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोला छाप डॉक्टरों की अब खैर नहीं
वहीं पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक अमरेन्द्र कुमार एवं अरविंद साव के द्वारा निरंतर लाभुकों के घर-घर जाकर उन सभी को समय से पूर्व अपने आवास को पूर्ण करा लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर उमाशंकर कुमार, चिकित्सक संजय सोनी, लाभुक सोनिया देवी, उमाकांत राम,शर्मिला देवी, बुधनी देवी, जितेन्द्र राम,उदित्य राम, भिखारी राम, कृष्णा राम, अनिता देवी सहित कई लाभुक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-तेनुघाट:">https://lagatar.in/tenughat-meeting-of-the-mind-fortnight-program-from-29th-may-to-14th-june/">तेनुघाट:

29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही