Search

 
 
 

प्रधानमंत्री का धनबाद दौरा, 1 को, डीजीपी व सचिव ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को धनबाद के दौरे पर आने वाले हैं. वह सिंदरी में हल खाद कारखाने का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर चल रही है. मंगलवार को दिल्ली से आई एसपीजी की टीम के साथ राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह, वन विभाग के सचिव मनीष रंजन, एडीजी संजय आनंद राव लाटकर, धनबाद के डीसी वरुण रंजन, बोकारो जोन के आईजी माइकल एस राज, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन आदि ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया. सभी अधिकारी हर्ल कारखाना पहुंचे और हेलीपैड, सभा स्थल, उद्घाटन स्थल आदि का जायजा दिया. इसके बाद टीम ने बरवाअड्डा हवाई पट्टी और वहां प्रस्तावित सभा स्थल का भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. सिंदरी में टीम ने हेलीपैड से लेकर हर्ल सिंदरी के उद्घाटन स्थल व सभा स्थल तक के रूट चार्ट का बारीकी से निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री विशेष हेलीकॉप्टर से सुबह 10:45 बजे सिंदरी हेलीपैड पर उतरेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे हर्ल कारखाना का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे. हर्ल सिंदरी से प्रधानमंत्री 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेडीज पर्स, हैंडबैग, छाता, पानी की बोतल ले जाने पर प्रतिबंध

प्रधानमंत्री के दोनों सभा स्थलों पर लेडीज पर्स, हैंडबैग, छाता, पानी की बोतल आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि 29 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. इसी दिन दोनों कार्यक्रम स्थलों पर रियल टाइम रिहर्सल की जाएगी. बुधवार को दोनों कार्यक्रम स्थलों पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की जाएगी. हर्ल सिंदरी में कार्यक्रम स्थल के लिए डीडीसी सादात अनवर व बरवाअड्डा हवाई अड्डा कार्यक्रम स्थल के लिए नगर आयुक्त रवि राज शर्मा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इस बीच दोनों कार्यक्रम स्थलों पर डीजीपी अजय कुमार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार, एसडीओ उदय रजक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, डॉ विकास कुमार राणा, घनश्याम ग्रोवर, रविन्द्र पाठक, राघवेन्द्र तिवारी के अलावा भवन प्रमंडल, बिजली विभाग सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-income-tax-officials-gave-information-on-tds-deduction-in-the-workshop-and-4-news-together/">बोकारो

: कार्यशाला में आयकर अधिकारियों ने टीडीएस कटौती पर दी जानकारी समेत 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही