London : ब्रिटिश शाही परिवार की आपसी कलह खुलकर अब लोगों के सामने आ गयी है. कई बातों का खुलासा प्रिंस हैरी (Prince Harry) ने अपनी आत्मकथा में किया है. प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा स्पेयर (Prince Harry Autobiography Spare) में अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम (Prince William) और भाभी केट मिडलटन (Kate Middleton) पर गंभीर आरोप चस्पां किये हैं. खबरों के अनुसार हैरी की आत्मकथा अगले हफ्ते दुनिया भर में प्रकाशित होगी. इसे भी पढ़ें : विराट">https://lagatar.in/virat-kohli-and-anushka-sharmas-vrindavan-tour-video-viral-fans-happy-to-see-daughter-vamika/">विराट
कोहली और अनुष्का शर्मा के वृंदावन दौरे का वीडियो वायरल, बेटी वामिका को देख फैंस हुए खुश
भारत में जानलेवा शीत लहर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ही दिन में हार्ट और ब्रेन अटैक से 25 लोगों की मौत
के सनोली-पानीपत से भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे
कोहली और अनुष्का शर्मा के वृंदावन दौरे का वीडियो वायरल, बेटी वामिका को देख फैंस हुए खुश
नाजी पोशाक पहनने के लिए प्रोत्साहित किया
प्रिंस हैरी ने लिखा है कि जनवरी 2005 की एक ड्रेस पार्टी में दोनों ने उन्हें नाजी पोशाक पहनने के लिए प्रोत्साहित किया. हैरी ने लिखा है कि यह फैसला उनके जीवन की सबसे बड़ी गलतियों में से एक था. जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही प्रिंस हैरी की आत्मकथा में ऐसे कई सनसनीखेज खुलासे हैं, जिनके अंश मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/deadly-cold-wave-in-north-india-25-people-died-of-heart-and-brain-attack-in-a-single-day-in-kanpur-uttar-pradesh/">उत्तरभारत में जानलेवा शीत लहर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ही दिन में हार्ट और ब्रेन अटैक से 25 लोगों की मौत
ब्रिटिश राजघराने की छवि धूमिल होती नजर आ रही है
अपनी आत्मकथा में प्रिंस हैरी द्वारा किये गये खुलासों के कारण ब्रिटिश राजघराने की छवि धूमिल होती नजर आ रही है. प्रिंस हैरी ने लिखा है कि जब उन्होंने नाजी ड्रेस पहनी तो विलियम और केट ने ठहाके लगाकर उनका मजाक उड़ाया, जबकि उन दोनों ने ही मुझे इसे पहनने के लिए प्रोत्साहित किया था. लिखा कि वह पायलट और नाजी पोशाक पहनने के बीच असमंजस में थे, उन्होंने बड़े भाई और भाभी से राय लेने की सोची, लेकिन उन्होंने मुझे गलत राय दी और बाद में मेरा मजाक उड़ाया. बता दें कि प्रिंस हैरी ब्रिटिश शाही परिवार से अपने रिश्तों को खत्म कर चुके हैं. प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा में एक स्थान पर लिखा है कि उनके भाई प्रिंस विलियम ने उनकी अमेरिकी पत्नी मेगन मर्केल को लेकर हुई बहस के दौरान उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था. मीडिया में आयी एक खबर में यह जानकारी सामने आयी है. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-continues-from-sanoli-panipat-in-haryana-rahul-gandhi-will-address-public-meeting/">हरियाणाके सनोली-पानीपत से भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे
Leave a Comment