Sanjit/Dheeraj
Ranchi: अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल प्रताप सिंह चर्चा में है. राणा राहुल प्रताप सिंह को लेकर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच राहुल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है.
हालांकि Lagatar Media यह दावा नहीं कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों में राहुल के साथ महानुभावों की तस्वीरें ली गयीं होंगी या उन लोगों के साथ राहुल का कोई संबंध है भी या नहीं. क्योंकि सोने का मोटा चेन पहने, फॉर्च्यूनर, स्कॉरपियो से घूमने वाला नव धनाधयों का एक वर्ग खड़ा हो गया है, जो हर किसी के साथ तस्वीर खींचवाने के लिए खर्च करने से भी गुरेज नहीं करता.

एक कार्यक्रम में राहुल को सम्मानित करते भाजपा विधायक सीपी सिंह.
दरअसल, ऐसे अपराधी व माफिया अकूत संपत्ति अर्जित करने के बाद खुद को व्हाइट कॉलर लोगों के साथ कनेक्ट करते हैं. अपने घर में, अपने सोशल मिडिया एकाउंट्स में चर्चित लोगों के साथ फोटो लगाते हैं. कई बार तो नेताओं को पता भी नहीं होता कि उनकी तस्वीर किनके साथ लिया गया और तस्वीर खींचवाना उनकी मजबूरी भी होती है. जरूरत पड़ने पर नेताओं या अफसरों के लिए खर्च करने से भी नहीं गुरेज करते. बदले में अपने लिए कभी बॉडीगार्ड, तो कभी दूसरे तरह का फेवर हासिल करते रहते हैं.

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ राहुल सिंह की तस्वीर.
उन तस्वीरों में वह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन के साथ फोटो वायरल है. विधायक सीपी सिंह चुनड़ी देकर सम्मानित करते दिख रहे हैं.

भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन के साथ राहुल सिंह की तस्वीर.
इतना ही नहीं राहुल की तस्वीरें आइपीएस की रिसेप्शन पार्टी वाली भी वायरल है. जिसमें वह आइपीएस के साथ खड़ा है. इसके अलावा आइएएस रमेश घोलप के साथ भी एक तस्वीर है. इस तस्वीर में वह धनबाद के ही बादल गौतम के साथ दिख रहा है.
एक अन्य तस्वीर में राहुल सिंह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत और जिंदल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रतीक जिंदल और विकास गर्ग के साथ मौजूद है.

उत्तराखंड के पूर्व सीएम के बेटे और जिंदल स्कूल के चेयरमैन के साथ राहुल सिंह की तस्वीर.
राहुल सिंह का कई वीडियो भी वायरल है, जिसमें वह दुबई में प्रिंस खान के साथ अपना बर्थ डे मना रहा है. इतना ही नहीं राहुल के काफिले का वीडियो भी वायरल है. उसमें वह 8055 नंबर की गाड़ियों के काफिले में है. नंबर को कुछ इस तरह लिखवाया गया है, जिससे दिखने में वह BOSS नजर आता है. पुलिस उसके काफिले को स्कॉर्ट करती भी दिख रही है.

भाजपा विधायक रागिनी सिंह के साथ राहुल सिंह की तस्वीर.
राहुल सिंह के तमाम गतिविधियों से हमें हॉलीवुड की एक फिल्म का डायलॉग याद आता है. उस मशहूर फिल्म का नाम है- गॉड फादर. उसमें जो वीलेन है, उसका एक मशहूर डायलॉग है- ईश्वर न करे कि कभी हमें जरुरत पड़े और मुझे आपको कॉल करना पड़े. तब तक के लिए यह रखिये. आप दिलीप सिंह जुदेव का वह फेमस डायलॉग भी याद कर सकते हैं- पैसा खुदा तो नहीं, पर खुदा से कम भी नहीं...

IAS रमेश घोलप व धनबाद के बादल गौतम के साथ राहुल सिंह.

बुंडू विधायक विकास सिंह मुंडा के साथ राहुल सिंह की तस्वीर.

आइपीएस रीत्विक के रिसेप्शन पार्टी में साथ में राहुल सिंह. रित्विक नामकुम इलाके में ट्रेनिंग के दौरान काम कर चुके हैं.

बिहार के IAS व IPS की शादी के रिसेप्शन पार्टी में राहुल सिंह.
Leave a Comment