Search

Ranchi News : प्रिंस खान ने होटल कैपिटल हिल के मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Ranchi : धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान ने होटल कैपिटल हिल के मालिक से रंगदारी मांगी है. कैपिटल हिल होटल के मालिक संजय भाटिया उर्फ टिनू भाटिया से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. उन्होंने इस बाबत रांची पुलिस को जानकारी दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान ने होटल कैपिटल हिल के मालिक से रंगदारी मांगी है. कैपिटल हिल होटल के मालिक संजय भाटिया उर्फ टिनू भाटिया से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. उन्होंने इस बाबत रांची पुलिस को जानकारी दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले दो जून को प्रिंस खान ने जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक समीर घोष से रंगदारी की मांग थी. पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी, तब तक रंगदारी मांगने की इस ताजी घटना ने राजधानी रांची के व्यवसायियों के बीच सनसनी फैला दी है. रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है. 

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के लॉ एंड ऑर्डर कमेटी के चैयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा है कि रंगदारी मांगने की घटनाओं से उद्योग व व्यापार जगत परेशान है. व्यापारी दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की है. 

जानकारी के मुताबिक संजय भाटिया को विदेश के नंबर से वाट्सएप कॉल करके रंगदारी मांगी गयी है. हालांकि उससे पहले उसने एक वॉयस मैसेज भेजा था. जिसमें कहा थाः जोहार टिनू भाटिया जी. इसके बाद रंगदारी मांगने का मैसेज किया गया. जिसमें कहा है कि आपके पूरे परिवार की रेकी कर ली गई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही