Search

प्रिंस खान ने अब कोल परियोजना के अधिकारी से मांगी रगदारी, गोली-बम से हमला की धमकी

अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : पाकिस्तान में रह रहा गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब चंद्रगुप्ता कोल परियोजना के अधिकारी को फोन करके धमकी दी है. प्रिंस खान ने अधिकारी से एक करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर गोली और बम से हमला करने की धमकी दी है. 

 

जानकारी के मुताबिक चंद्रगुप्त कोल परियोजना हजारीबाग के केरेडारी में है. वहां काम कर रही सुसी कंपनी के अधिकारी आरएस यादव को प्रिंस खान ने वाट्सएप पर कॉल करके व मैसेज देकर धमकी दी है. वह चतरा के टंडवा में रहते हैं. 

 

वाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में प्रिंस खान ने कहा है कि कंपनी मालिक से बात करके 24 घंटे के भीतर बताओ. ऐसा नहीं करने पर गोली और बम चलेगा. मैसेज में 15 जून तक एक करोड़ रुपये रंगदारी देने और हर माह 10 लाख रुपये देने की मांग की है. इसके साथ ही मैसेज में यह भी लिखा है कि प्रिंस खान, कुबेर का कोयलांचल में शांति सेना है. काम करना है तो इस शांति सेना को साथ लेकर चलना होगा. 

 

उल्लेखनीय है कि पिछले पांच दिन के भीतर प्रिंस खान ने तीन कारोबारियों से रंगदारी की मांग की है. दो जून को उसने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जलजोगा रेस्टूरेंट के मालिक से रंगदारी मांगी, जबकि चार जून को उसने कैपिटल हिल के मालिक से रंगदारी की मांग की है.

रांची, हजारीबाग और चतरा पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है. इस बीच व्यवसायियों नें हड़कंप मचा हुआ है. 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//