Search

धनबाद के लिए आतंक बना प्रिंस खान दुबई छोड़ पाकिस्तान में छिपा

Dhanbad: धनबाद के लिए आतंक का प्रयाय बन चुका गैंगस्टर प्रिंस खान अब दुबई में नहीं रह रहा है. उसने दुबई को छोड़ कर पाकिस्तान में शरण ले ली है. सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी मिली है. पता चला है कि वह अब पाकिस्तान के पंजाब राज्य में रह रहा है.
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने दुबई की पुलिस से संपर्क किया था, ताकि प्रिंस खान को गिरफ्तार किया जा सके. दुबई में भारतीय एजेंसियों की पहुंच और दवाब की वजह से उसने वहां से खुद को पाकिस्तान शिफ्ट कर लिया है. बताया जाता है कि दुबई में उसके साथ रहने वाले लोग भी गायब हो गये हैं. 

दरअसल, प्रिंस खान देश से बाहर रह कर धनबाद समेत राज्य के दूसरे जिलों के व्यवसायियों, बिल्डरों से रंगदारी वसूलने का काम करता है. रंगदारी नहीं देने वालों पर अपने गुर्गों से फायरिंग करवाता है. डराता है. उसका नेटवर्क धनबाद के अलावा जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो आदि जिलों में काम करता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही