Search

 
 
 

दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ

फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. उसे दुबई के अजमान से पकड़े जाने के बाद भारत लाया गया, जहां फिलहाल कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ की जा रही है.
 

 Dhanbad : फरार अपराधी प्रिंस खान के करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. उसे दुबई के अजमान से पकड़े जाने के बाद भारत लाया गया है. जानकारी के अनुसार कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ की जा रही है.

 

बताया जा रहा है कि शैफी उर्फ मेजर प्रिंस खान के निर्देश पर लोगों को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजता था. वह  गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता था. धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है.

 

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से पहले ही कमजोर पड़ चुके प्रिंस खान गिरोह को इस गिरफ्तारी से बड़ा झटका लगा है. पुलिस को उम्मीद है कि शैफी से पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं. वहीं यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रिंस खान को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही