Ranchi : धनबाद का आतंक बना प्रिंस खान की मुश्किलें बढ़ सकती है. इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ईडी ने प्रिंस खान पर एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की है. ईडी अब रंगदारी से वसूले गये पैसे और संपत्ति को जब्त करेगी. प्रिंस खान ने धनबाद के बड़े व्यापारियों के अलावा अंडे और चाट-छोले के ठेले लगाने वालों से भी रंगदारी वसूली है. धनबाद को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले और अभी दुबई स्थित प्रिंस खान के अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से संबंधों की जांच भी भारत सरकार को करनी चाहिए क्योंकि वह निःसंदेह अंतर्राष्ट्रीय क्रिमिनल नेटवर्क का हिस्सा है. इसको लेकर बीजेपी के प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट किया है.
धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान, की उल्टी गिनती शुरू। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अब ED ने उसके ऊपर ECIR दर्ज किया है। धनबाद को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले और अभी दुबई स्थित प्रिंस खान के अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से संबंधों की जाँच भी भारत सरकार को करनी चाहिए। pic.twitter.com/HJ1SUbhEwG
">https://t.co/HJ1SUbhEwG">pic.twitter.com/HJ1SUbhEwG
— Binay Kumar Singh (@BinayBharat) February">https://twitter.com/BinayBharat/status/1758381302217412613?ref_src=twsrc%5Etfw">February
16, 2024
Leave a Comment