Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे के प्रधान मुख्य नियंत्रक केके हलदर का कोरोना से निधन

Advertisement
Advertisement

Ranchi : रेल मंडल रांची में कोरोना के कारण एक और रेल मंडल के प्रधान मुख्य नियंत्रक किशोर कुमार हलदर का निधन हो गया है. गुरुनानक अस्पताल में वह कई दिनों से भर्ती थे. इससे पहले वह रिम्स में भी भर्ती थे. इस मौत से रेल परिवार शोक-संतप्त है. हलधर को रेल मंडल रांची के अंतर्गत समय से ट्रेन परिचालन के लिए जाना जाता था.

इसे भी पढ़ें - राज्यों">https://lagatar.in/states-will-not-have-to-spend-the-central-government-will-give-free-vaccine-from-june-21/83951/">राज्यों

को नहीं करना होगा खर्च, 21 जून से मुफ्त वैक्सीन देगी केंद्र सरकार

रांची रेल मंडल में अबतक 25 रेलकर्मियों की हो चुकी है मौत

ट्रेनों को समय से चलाने के लिए उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर रांची रेल मंडल को नंबर एक रैंक पर ले जाने के लिए याद किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने रांची मंडल से विभिन्न श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और ऑक्सीजन ट्रेनों को चलाने में भी बड़ी भूमिका निभायी थी. इसके लिए भी याद किया जाएगा. उनके निरंतर प्रयास ने रांची मंडल को क्षेत्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीतने में मदद की है. यह रांची मंडल के लिए एक बड़ी क्षति है. उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. कोरोना के दौर में रांची रेल मंडल में अबतक 25 रेलकर्मियों की मौत हो चुकी है. यहां अभी भी कई संक्रमित है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही