Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची सिविल कोर्ट में प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

प्रधान न्यायायुक्त ने महात्मा गांधी को किया नमन
प्रधान न्यायायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि शहीदों ने कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया. उन्होंने जिस मूल्य के लिए आजादी दिलाई उसे अक्षुण्य बनाए रखना हम लोग का परम कर्तव्य है.

रांची सिविल कोर्ट में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सभी
अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि हम अपने देश के प्रति ऐसा काम करें, जिससे यह हमेशा आगे बढ़े. सभी लोग सुखी और समृद्ध रहें. आजादी पाने का मकसद देश को आगे बढ़ना और देश के लिए अच्छा काम करना है. कहा कि सबकी की खुशहाली पर ध्यान देना है.

बार भवन में झंडोतोलन करते शंभू अग्रवाल
नए बार भवन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू अग्रवाल ने किया झंडोत्तोलन
वही रांची सिविल कोर्ट में नए बार भवन के समक्ष रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने देश के शहीदों को नमन किया. मौके पर रांची सिविल कोर्ट के जज, अधिवक्ता एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.