Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने किया पौधा रोपण

 
Ranchi :   पर्यावरण दिवस के मौके पर रांची सिविल कोर्ट में पौधरोपण किया गया. कोर्ट परिसर में रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने अर्जुन, चंदन और रूद्राक्ष के पौधे लगाये. मौके पर न्यायायुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनियाभर में मनाया जानेवाला महत्वपूर्ण दिन है. पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है. आज हमें पर्यावरण के संरक्षण, संवर्द्धन और विकास का संकल्प लेने की जरुरत है. प्रकृति और मानव का रिश्ता पुराना है, यह एक अटूट संबंध है, मगर आधुनिकता और बढ़ती व्यस्तता के कारण  पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है. बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है. पर्यावरण अस्थिरता और बढ़ती आबादी द्वारा जल के अंधाधुंध उपयोग के कारण जल का स्तर भी गिरता जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही