Search

 
 
 

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला यूरोपियन एक्सीलेंस व इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड

 
Bokaro :  तीन दशक से शिक्षा के जरिए विकास में महती भूमिका निभाने वाले डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में एक और नया आयाम जुड़ गया है. उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस में थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व-प्रतिष्ठित यूरोपियन एक्सीलेंस व इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड से नवाजा गया है. नीति आयोग व ग्लोबल टॉक एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से सीईडी (सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट) फाउंडेशन के तत्वावधान में थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडो-यूरोप एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत डॉ. गंगवार को यह सम्मान प्रदान किया गया. यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक अभिनव प्रयोगों, राष्ट्र व समाज की बेहतरी के लिए अटूट समर्पण, व्यापक अनुभव के लिए प्रदान दिया गया. इंडो-यूरोप शिक्षा एवं नेतृत्व शिखर सम्मेलन के दौरान पेरिस के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. राकेश मित्तल व ग्लोबल टॉक एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक चेयरमैन डॉ प्रियदर्शी नायक व अन्य प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में उन्हें प्रशस्ति पत्र, प्रमाणपत्र, स्मृति फलक व टाईनुमा सैश दिया गया. उक्त विनिमय कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के चुनिंदा विद्यालयों के नेतृत्वकर्ताओं के लिए यूरोप-भ्रमण का विशेष आयोजन किया गया था. उन्हें स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और पेरिस शहरों का भ्रमण कराकर यूरोप के शैक्षणिक परिदृश्यों से अवगत कराया गया. जबकि, थेम्स यूनिवर्सिटी, पेरिस में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान शिक्षाविदों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया. यह भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-resigned-from-all-jmm-posts-including-minister-and-mla/">पूर्व

सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो के सभी पद सहित मंत्री और विधायक पद से भी दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही