Jamshedpur (Anand Mishra) : देश के सरहदों की रक्षा में शहीद हो जाना परम सौभाग्य होता है, जो सिर्फ एक सैनिक को उसके भाग्य से प्राप्त होता है और तिरंगा उसी शान से लहराता है. यह बात एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के गोलमुरी स्थित प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद प्राचार्य प्रीता जॉन ने कही. सभी ने 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को दी. स्वागत भाषण प्राचार्य प्रीता जॉन ने किया. बीरू महतो ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर सुमन,अजीत, हिरेश,मिथिला,नकुल,प्रीति समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bike-rider-died-due-to-collision-of-unknown-vehicle/">चाकुलिया
: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत [wpse_comments_template]
NTTF में धूमधाम से किया गया झंडोत्तोलन

Leave a Comment