Search

 
 
 

‘प्रिंसिपल साहब करते हैं गंदी-गंदी बात, करें कार्रवाई’

 
उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेवई के प्राचार्य पर युवती ने लगाया है अश्लील बातें करने का आरोप, बीडीओ से कार्रवाई की मांग बातचीत का ऑडियो वायरल, आरोपी ने कहा- निराधार आरोप Keredari (Hazaribagh) : केरेडारी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेवई के प्रधानाध्यापक मो. सालेह गजाली पर एक युवती ने मोबाइल पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है. बातचीत के अंश का ऑडियो भी वायरल हुआ है. इस संबंध में युवती ने बीडीओ से प्रधानाध्यापक की शिकायत भी की है. आवेदन में बताया गया है कि बुधवार की रात उनके मोबाइल पर प्रधानाध्यापक ने कई बार फोन किया. युवती ने आवेदन में लिखा है कि जब उन्होंने आजीज होकर फोन रिसीव किया, तो प्रधानाध्यापक ने उनसे अश्लील बातें की. इससे वह बेहत शर्मशार हुई है. उन्होंने बीडीओ से प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में बीईईओ को आवेदन की प्रतिलिपि दी गई है. बीईईओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप सरासर गलत है. वह महिला दबाव बनाकर अपनी बेटी के नाम बैंक में खाता खुलवाना चाहती है. खाता नहीं खुलने की वजह से उन पर मनगढंत आरोप लगाया गया है. यह मामला प्रखंड प्रमुख के पास भी पहुंचा है. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-2023-which-team-has-which-player-when-is-the-match-see-the-full-schedule-here/">एशिया

कप 2023 : किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी, कब-कब है मुकाबला, यहां देखें पूरा शिड्यूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही