Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम की प्रधान सचिव ने बालिका उत्कृष्ट विद्यालय का भ्रमण किया

Advertisement
Advertisement
हॉकी खिलाड़ियों का म्यूजियम बनाने का सुझाव दिया वंदना डाडेल ने कक्षाओं के संचालन, नवनिर्मित भवन, प्रयोगशाला व पुस्तकालय का किया अवलोकन डाडेल ने कहा-ऐसी व्यवस्था करें कि सभी बच्चे पुस्तकालय से पुस्तकें प्राप्त कर लाभ उठा सकें Ranchi : मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू का भ्रमण कर क्लास रूम, नवनिर्मित भवन, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का अवलोकन करने के बाद हॉकी खिलाड़ियों का म्यूजियम बनाने का सुझाव दिया. पुस्तकालय में छात्राओं द्वारा ली गयी पुस्तकों के कार्ड का अवलोकन किया और प्राचार्य को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था करें, ताकि सभी बच्चे पुस्तकालय से पुस्तकें प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें.

परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया

इससे पूर्व स्कूल पहुंचने पर डाडेल का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया. उन्होंने क्लासरूम का अवलोकन कर यह जानने की कोशिश की कि छात्राओं को कैसी पढ़ाई करायी जा रही है. उन्होंने छात्राओं से उत्कृष्ट विद्यालय से संबंध में बातचीत भी की. मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश केरकेट्टा, एडीपीओ कौशल किशोर उपस्थित थे.

सर्वोत्तम विद्यालय का मिसाल बनेगा

सचिव डाडेल ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत फिलहाल 80 विद्यालयों में की गयी है. और 325 विद्यालयों में भी इसका विस्तार होगा. उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा. कहा कि ये विद्यालय सर्वोत्तम विद्यालय का मिसाल बनेगा. मौके पर स्कूल के नवनिर्मित हॉल में छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रधान सचिव ने काफी सराहा. उन्होंने छात्राओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jharkhand-jdu-meeting-on-sunday-co-incharge-vijay-singh-will-be-present/">रांचीः

झारखंड जदयू की बैठक रविवार को, सह प्रभारी विजय सिंह रहेंगे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही