Search

 
 
 

धनबाद लॉ कॉलेज के प्राचार्य-शिक्षक अयोग्य, स्थायी नियुक्ति हो- आजसू

 
Dhanbad : धनबाद जिले के आजसू पार्टी के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंप कर लॉ कॉलेज धनबाद में अयोग्य प्राचार्य व शिक्षकों का मुद्दा उठाया. प्रतिनिधियों ने गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो के नेतृत्व में राज्यपाल सह कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा और स्थायी प्राचार्य नियुक्त करने की मांग की. बता दें कि आजसू छात्र संघ लॉ कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य समेत कुछ शिक्षकों पर सवाल खड़ा कर रहा है. प्रतिनिधिमंडल में शामिल आजसू के बीबीएमकेयू प्रभारी हीरालाल महतो ने कहा कि लॉ कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य और शिक्षक न्यूनतम अर्हता नहीं रखते हैं. आजसू के लगातार आंदोलन के बाद भी बीबीएमकेयू प्रशासन जानबूझ स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति लटकाए हुए है.प्रतिनिधिमंडल में आजसू के बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो भी शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-protest-against-rising-inflation-unemployment-arrested/">

धनबाद : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, दी गिरफ्तारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही