Search

 
 
 

राज्य सरकार की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारना प्राथमिकता : अरवा राजकमल

 

अरवा राजकमल ने नगर विकास, उत्पाद एवं कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव का प्रभार ग्रहण किया

Ranchi : भारतीय प्रशासनिक सेवा वरीय अधिकारी अरवा राजकमल ने सोमवार को नगर विकास एवं आवास , उत्पाद एवं मद्य निषेध तथा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव पद का पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद सचिव राजकमल ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने संबंधित विभागों के प्रशासनिक ढांचे की भी जानकारी ली. इस अवसर पर सुडा के निदेशक अमित कुमार, अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, अपर सचिव मनोहर मरांडी, जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी गोपाल जी, परियोजना निदेशक प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक वित्त अमित चक्रवर्ती, रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंद कुलियार सहित कई अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने सचिव को बुके देकर स्वागत किया. सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि उनके विभाग से संबंधित राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनको तेजी से धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही पूर्व प्रधान सचिव द्वारा शुरू की योजनाओं को भी जल्द पूरा कराने का काम करेंगे. शहरों में पेयजल की समस्या को दूर कराने की पहल करेंगे. पेयजलापूर्ति की लंबित योजनाओं पर विशेष बल देंगे. शहर में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के साथ स्ट्रीट लाइट उनकी विशेष ध्यान में रहेगा. इसे भी पढ़ें : दूसरा">https://lagatar.in/second-test-england-lost-by-106-runs-bumrah-yashasvi-and-gill-became-heroes/">दूसरा

टेस्ट : इंग्लैंड 106 रनों से हारा, बुमराह, यशस्वी और गिल बने जीत के हीरो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही