Search

 
 
 

बिरसा मुंडा जेल में कैदी ने काटा खुद का गला, परिजनों ने कहा- की गई हत्या

 
Ranchi: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद रहमतुल्लाह अंसारी नाम के एक कैदी ने गला काटकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि रहमतुल्लाह की जेल में ही गला काटकर हत्या की गई है. बुधवार को जेल प्रशासन के द्वारा गंभीर हालत में रहमतुल्लाह अंसारी को रिम्स में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रहमतुल्लाह मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के हुसीर का रहने वाला था. कांके पुलिस ने कार चुराने के आरोप में बीते दो अप्रैल 2022 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/new-committee-of-jharkhand-jdu-youth-cell-formed-first-list-of-28-office-bearers-released/">झारखंड

जदयू युवा प्रकोष्ठ की नई कमिटी गठित, 28 पदधारियों की पहली लिस्ट जारी

कार चोरी के मामले में जेल गया था

अमित कुमार जालान रोड, अपर बाजार निवासी 27 मार्च 2022 की रात आठ बजे बीएयू ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेलने आया था. मैच समाप्ति पर रात 11 बजे ग्राउंड में लगी उसकी कार गायब हो गई थी. इस संबंध में पीड़ित ने कांके थाना में कार चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इधर, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कार हुसीर में एक घर के सामने खड़ी है. इसके बाद पुलिस ने रहमतुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-13-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।13 SEPT।।इंडिया गठबंधन की बैठक में सीएम हेमंत शामिल।।रिटायर्ड सीओ का भी कर दिया तबादला।।रिम्सः कैदी वार्ड की सुरक्षा में सेंध।।बिहारः2 IPS समेत 33 DSP का ट्रांसफर।।नई वर्दी में दिखेंगे संसद कर्मी।।समेत कई अहम खबरें।।

2 महीने पहले भी एक कैदी ने गला काटकर किया था आत्महत्या का प्रयास

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बीते 13 जुलाई को भी एक कैदी ने खुदकुशी की कोशिश की थी. उसने खुद का रेत लिया था. ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल में बंद जवाहर लाल बानरा ने नाई के अस्तुरा के खुद का गला रेत लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही