Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट उपकारा में बंदी की मौत, जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Advertisement
Advertisement
Bermo: तेनुघाट उपकारा में बंद 63 वर्षीय चुगली मियां उर्फ निजामुद्दीन अंसारी की मौत हो गई. मृतक चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के सीधाबारा ग्राम का निवासी था. 2017 से तेनुघाट जेल में बंद था. इसपर तेनुघाट उपकारा के जेलर अरुण शर्मा ने बताया कि चुगली मियां बिलकुल स्वस्थ था. अचानक शाम 4 बजे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अस्पताल के चिकिसक डॉ शंभु कुमार ने बताया कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था. इलाज शुरू ही किया था कि उसकी सांसें थम गईं.

परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक के पुत्र ताजीम अंसारी ने बताया कि शाम के करीब पांच बजे जेलर ने सूचना दी कि उसके पिता की तबीयत खराब है. उन्होंने तुरंत इसकी खबर अपने चाचा हबीब अंसारी को फोन पर दी. जानकारी मिलने के बाद हबीब अंसारी तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पहुंचे तो देखा कि चुगली मियां का निधन हो चुका है. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण चुगली मियां का निधन हुआ है.

आर्म्स एक्ट केस में बंदी था चुगली मियां

चुगली मियां गोमिया थाना कांड संख्या 57/ 2001 भादवि के धारा 147,148,149, 302 और आर्म्स एक्ट 17 सीएल के तहत तेनुघाट उपकारा में बंद था. इसे भी पढ़ें-तमाड़">https://lagatar.in/in-tamad-the-truck-fell-into-the-canal-20-feet-below-the-paddy-washed-away-the-driver-and-the-khalasi-injured/143425/">तमाड़

में ट्रक 20 फुट नीचे नहर में गिरा, बह गये धान,चालक और खलासी चोटिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही