Search

 
 
 

झारखंड में शुरू होगी निजी हेलीकॉप्टर सेवा

 
Ranchi: युवराज ग्रुप एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड और बिहार में निजी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के पास 10 हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है. जिनमें राबिंसन, बेल-206 और बेल 407 हेलीकॉप्टर शामिल हैं.

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

इस सेवा के शुरू होने से शादी समारोहों, पार्टियों के आयोजन समेत आपात सेवाओं के लिए हेलीकॉप्टर की तत्काल उपलब्धता हो पाएगी. इसके अलावा, यह सेवा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी.

न्यूनतम दर होगी निर्धारित

महानगरों की हेलीकॉप्टर सर्विस के मुकाबले राज्य के निजी क्षेत्र में उड्डयन व्यवसाय को विकसित करने के लिए हेलीकॉप्टर के लिए प्रति घंटे की दर भी न्यूनतम निर्धारित होगी. रांची से पूरे झारखंड और बिहार के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें – पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-supreme-court-confirms-calcutta-high-courts-decision-25753-teachers-appointments-cancelled/">पश्चिम

बंगाल : सुप्रीम कोर्ट की कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर, 25,753 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द, वेतन लौटाना होगा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही