Search

रायपुर के निजी अस्पताल में आग लगी, कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत

 Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में शनिवार को आग लगने से कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत होने की खबर मिली है. रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के अनुसार शहर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में स्थित राजधानी अस्पताल में शनिवार शाम आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गयी.  मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं.दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिले के कलेक्टर डॉक्टर एस भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव घटनास्थल पहुंच गये. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजधानी अस्पताल में अचानक आग लगने की सूचना पर पुलिस दल और दमकल वाहनों को घटनास्थल रवाना किया गया. कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है.  इस घटना में एक मरीज की जलने से और चार अन्य मरीजों की दम घुटने से मौत हुई है. मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित 34 मरीज थे  

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी  कि राजधानी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित 34 मरीज भर्ती थे. जिस वार्ड में आग लगी उस वार्ड में नौ मरीज थे. बताया गया कि आग लगने के बाद अन्य मरीजों को वहां से निकाला गया, लेकिन पांच मरीजों को नहीं बचाया जा सका.  अस्पताल में भर्ती मरीजों को शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है.आग लगने के कारणों की जांच जारी
अजय यादव ने कहा कि  आग लगने के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. मामले की जांच की जा रही है.  

  भूपेश बघेल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//