की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
मैं भी सरकारी स्कूलों से पढ़ा हूं : डीसी
कार्यक्रम को संबोधित हुए डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने भी सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी व हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले छात्रों में एक अंतर प्रारंभ से ही रहा है. उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के चार विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में मान्यता दी गयी है. इसमें प्लस टू उच्च विद्यालय, लातेहार भी है. उन्होंने स्कूल प्रबंधन को सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप नामाकंन व शैक्षणिक व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-announced-appointment-of-25-thousand-teachers-in-the-jharkhand_state-soon/">सीएमहेमंत ने की घोषणा : झारखंड राज्य में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द
चार विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय की मान्यता मिली है : डीईओ
जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने कहा कि जिले के चार विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में मान्यता सरकार के द्वारा दी गयी है. इन विद्यालयों में प्लस टू विद्यालय, लातेहार, प्लस टू बालिका विद्यालय लातेहार, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, लातेहार व मॉडल स्कूल, मनिका का नाम शामिल है. उन्होंने बताया कि प्लस टू उच्च विद्यालय, लातेहार को सीबीएसई की मान्यता मिल चुकी है. शेष विद्यालयों को भी इस महीने में सीबीएसई से मान्यता मिल जायेगी.02 से 15 मई तक जमा होंगे आवेदन : प्रभारी प्राचार्य
विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि कक्षा नौ के लिए दो से 15 मई तक नामांकन के लिए फार्म ऑनलाइन व ऑफलाइन भरा जा सकेगा. ऑफलाइन आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा होगा. कक्षा नौ में दो सेक्शन चलायी जायेंगी. कक्षाएं ग्रीष्म अवकाश के बाद प्रारंभ होगी. इसे भी पढ़ें : केंदू">https://lagatar.in/police-administrations-eye-on-kendu-leaf-business-action-will-be-taken-against-levy-collector-and-giver/">केंदूपत्ता कारोबार पर पुलिस प्रशासन की नजर, लेवी वसूलने और देनेवाले पर भी होगी कार्रवाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment