Search

 
 
 

प्रियांक खड़गे का सवाल, मोहन भागवत को VVIP सुरक्षा कौन मुहैया कराता है, किसके पैसे से सुरक्षा दी जाती है

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि  उन्होंने पूर्व में कहा था कि  हम कुछ भी छिपकर नहीं कर रहे हैं? हम तो संघ के नाम पर जो कर रहे हैं, खुलेआम काम कर रहे हैं.  मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर संघ चीज है क्या?
 
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे

Bengaluru :  कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में कहा था कि हम कुछ भी छिपकर नहीं कर रहे हैं? हम तो संघ के नाम पर जो कर रहे हैं, खुलेआम काम कर रहे हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आखिर संघ चीज है क्या?

 

प्रियांक खड़गे ने कहा, मेरा आरएसएस से पुराना नाता रहा है. कहा कि मैं अभी एक सप्ताह पहले ही कर्नाटक का गृह मंत्री बना हूं. पहले मैं अनौपचारिक रूप से उनसे पूछ रहा था. अब मैं आधिकारिक तौर पर पूछ रहा हूं. लेकिन मोहन भागवत ने मेरे पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है.  

 

खड़गे ने कहा, आरएसएस चीफ ने 13 जून को त्रिशूर में जवाब दिया था. लेकिन वह मेरे पत्र का जवाब नहीं था. मेरा पत्र 13 जून का ही था. हालांकि, इसे कल, यानी 15 जून को रिलीज किया गया था. अपनी बात रखते हुए प्रियांक खड़गे ने सवाल उठाया कि भारत में गृह मंत्री, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री को VVIP सुरक्षा दी जाती है,लेकिन मोहन भागवत जी को इस तरह की सुरक्षा कौन मुहैया कराता  है.


 

पूछा कि  यह किसके पैसे से दी जाती है? खुद जवाब देते हुए कहा, टैक्स देने वालों के पैसे से ही ना दी जाती है?   हालांकि खड़गे ने कहा कि खतरे का आकलन वे नहीं करती. यह केंद्र सरकार का काम है. अगर उन्हें लगता है कि सुरक्षा जारी रहनी चाहिए, तो रहने दें. मैं बस यह पूछना चाहता  हूं कि खतरे का स्तर असल में कितना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 
  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही