Search

उलगुलान महारैली में शामिल होने रांची पहुंचीं प्रियंका चतुर्वेदी, भाजपा को वैक्यूम क्लीनर बताया

उलगुलान महारैली में इंडिया गठबंधन दिखायेगा अपनी ताकत Ranchi :  राजधानी में आज रविवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने के लिए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सुबह आठ बजे रांची पहुंचीं. जेएमएम सांसद महुआ माजी ने रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया. मौके पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हम तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे. जिस तरीके से जनप्रतिनिधि चुनकर आये हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल उनपर ईडी, सीबीआई, आईटी की जांच लगाकर उनको जेल में डालने का काम किया है. कहा कि निर्दोष लोगों को जेल में डाला जा रहा है, क्योंकि वे केंद्र सराकर की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं. प्रियका ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार उनके लिए बड़े मुद्दे रहेंगे.

प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा को वैक्यूम क्लीनर बताया

प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी के सनातन विरोधी और देश को तोड़ने वाले सब इकट्ठा आ रहे हैं वाले बयान पर बोला कि उनको जो कहना है वो कहे. यह कह-कहकर उनका गला सूख गया है. 2014 से यह बात सुनते आ रहे हैं. आगे कहा कि बीजेपी ने जिनको इनलोगों ने सनातन विरोधी और भष्टाचारी कहा, वो सभी अब भाजपा में इनके कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हैं. ये वैक्यूम क्लीनर बन गये हैं. भष्टाचारी को अपनी पार्टी में शामिल करके उनको क्लीन चीट दे देते हैं. आगे कहा कि जो लोग ऐसी तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं, वो लड़ते रहेंगे. जनता उनका साथ देगी.

झारखंड में अबतक की सबसे बड़ी महारैली - महुआ माजी

सांसद महुआ माजी ने कहा कि उलगुलान न्याय महारैली बहुत बड़ी रैली है. मुझे नहीं लगता कि झारखंड में इतनी बड़ी रैली कभी हुई होगी. कहा कि लोग खुद इस रैली में आ रहे हैं. इंडिया गठबंधन हमारे साथ है तो यह रैली जरूर सफल होगी. आगे कहा कि जनता सब जानती है और सब देख भी रही है. कहा कि झारखंड उलगुलान के लिए हमेशा से जाना जाता है.केंद्र में जो पार्टी है वो लगातार विपक्षी पार्टियों को तंग कर रही है. इसी के खिलाफ यह रैली आयोजित की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp