Search

प्रियंका गांधी का 'दुर्गा अवतार' सुर्खियों में, बनारस में 10 अक्टूबर को किसान न्याय रैली में भरेंगी हुंकार

Lagatar desk : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दुर्गा अवतार सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है. रविवार 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी. इसके प्रचार के लिए पर कार्यकर्ताओं ने उनका दुर्गा अवतार वाला पोस्टर जारी किया है. कार्यकर्ताओं ने नवरात्र को देखते हुए ऐसा किया है. इसके बाद से यह पोस्टर खबरों में बना हुआ है. पोस्टर में प्रियंका गांधी को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया है. साथ ही लखीमपुर खीरी घटना को लेकर भी संदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें- लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-rakesh-tikaits-words-killing-of-bjp-workers-is-not-a-crime/">लखीमपुर

खीरी हिंसा :  राकेश टिकैत के बोल, भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या अपराध नहीं…. प्रतिक्रिया में ऐसा किया

लखीमपुर केस के बाद प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस ने किसान न्याय रैली नाम दिया

किसान न्याय रैली में प्रियंका किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगी. रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस ने किसान न्याय रैली नाम दे दिया है. लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम 24 घंटे पहले बदलने का निर्णय लिया. किसान न्याय रैली के घोषणा पत्र में प्रियंका ने कहा है कि किसानों को दबाने और कुचलने की भाजपा सरकारों की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे. रैली सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी. रैली से पहले प्रियंका गांधी शक्ति पीठ मां कुष्मांडा देवी के मंदिर में पूजा करेंगी. खबरों के मुताबिक रैली में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//