NewDelhi : कांग्रेस नेता और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चुनावी समर में उतरी हैं. उन्होंने आज केरल के वायनाड से नामांकन भरा. इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौदूर रहे. नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जनता मुझे पहले से ही बहुत प्यार दे रही है और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं. बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी. वायनाड सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा. वहीं उपचुनाव की मतगणना भी 23 नवंबर को ही होगी. https://twitter.com/AHindinews/status/1849006540780609851
प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी समर में उतरीं, वायनाड से भरा नामांकन
Last Updated: Oct 23, 2024 12:00 AM (IST)