Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान : प्रियंका गांधी ने कहा, गरीबों से खींचना और बड़े उद्योगपतियों को सींचना... भाजपा की नीति

Advertisement
Advertisement
 Jaipur : कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि इनका ध्यान जनता की भलाई पर नहीं, बल्कि किसी तरह सत्ता में बने रहने पर है. प्रियंका ने कहा, ‘`इनकी नीति बन गयी है गरीबों से खींचना और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सींचना. उन्‍होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उसकेउद्योगपति मित्रों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया.                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कहा कि लोगों को भाजपा नेताओं से पूछना चाहिए कि वे चुनाव के समय विकास के बजाय धर्म और जाति की बात क्यों करते हैं? मोदी द्वारा राज्य में अपने नाम पर वोट मांगने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, क्‍या वे प्रधानमंत्री का पद छोड़कर, यहां आकर मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं? प्रियंका दौसा जिले के सिकराय में जनसभा को संबोधित कर रही थीं जहां राजस्थान कांग्रेस के लगभग सभी नेता एकजुट नजर आये.

मोदी जी और भाजपा का ध्यान आपकी भलाई पर नहीं है...

प्रियंका गांधी ने राज्य में भाजपा को पूरी तरह बिखरी हुई पार्टी बताते हुए कहा कि यहां पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर मंच पर बैठी है. कांग्रेस नेता ने कहा, “(राजस्थान में) जब इनकी (भाजपा की) सरकार थी, तो इन्होंने प्रदेश में कितनी योजनाएं शुरू कीं? अभी तक ईआरसीपी का वादा क्यों नहीं पूरा किया ? ... बात साफ है, मोदी जी और भाजपा का ध्यान आपकी भलाई पर नहीं है... किस तरह से सत्ता में रहना है, किस तरह से अपने आप को मजबूत करना है... यही उनका एकमात्र लक्ष्य है. इसी पर उनका ध्यान है. उन्होंने कहा,`‘ इनकी नीति बन गयी है. गरीबों से खींचना और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सींचना. प्रियंका ने कहा,

प्रधानमंत्री आठ आठ हजार करोड़ के हवाई जहाज खरीद रहे हैं

प्रधानमंत्री आठ आठ हजार करोड़ के हवाई जहाज खरीद रहे हैं और कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ करने के लिये पैसा नहीं है. धर्म पर राजनीति को लेकर भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि वे चुनाव के दौरान विकास से जुड़े मुद्दों के बजाय धर्म और जाति के बारे में क्यों बात करते हैं. उन्होंने कहा, “जब जब चुनाव आता है तो वे धर्म और जाति की बात करते हैं

सेना की अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

सेना की अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी योजना ऐसे समय में लायी गयी है जब देश में बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे अधिक है. मोदी सरकार की इस योजना के बाद नौजवान अब कह रहे हैं क‍ि उन्हें अब सेना भर्ती की तैयारी में कोई दिलचस्पी नहीं रही. राजस्थान भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा आपके बारे में नहीं सोच रही. वहां स्वार्थ हावी है. सब नेता खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं. कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति जी ने कुनबा जोड़ा... मोदी जी के अहंकार ने कुनबा तोड़ा, प्रियंका ने कहा, “प्रधानमंत्री जी जब यहां आते हैं तो आप उनसे पूछिए ...वे कहते हैं कि आप मेरे नाम पर, मोदी जी के नाम पर वोट डालिए. उनसे पूछ‍िए- क्‍या प्रधानमंत्री का पद छोड़कर, यहां आकर मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं? सभा के बाद प्रियंका गांधी ने विख्यात मेहंदीपुर बाला जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजा की. उनके साथ गहलोत व पायलट भी थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही